खेकड़ा (बागपत)।
समान कार्य समान वेतन समेत अनेक मांगों को लेकर सीएचसी पर तैनात एनएचएम कर्मी बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से काम बंद हड़ताल शुरू कर ने की घोषणा की। ब्लाक संयोजक रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से प्रदेश भर में मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। सभी ब्लाक से एनएचएम कर्मी जिला मुख्यालय जाएंगे। धरना देने वाले कर्मचारियों में डॉ. दीप्ति मलिक, डॉ. शाजिया खान, डॉ. गौरव वर्मा, बीसीपीएम शशि चौधरी, अन्नू, आरिफा तबस्सुम, स्नेहा, संदीप संधु, सविता, दीपा, अनिता, पुष्पा पटेल, सचिन शर्मा, मनोज कुमार, गौरव, नफीस, संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।