फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर में गंदगी के अंबार लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते खेकड़ा नगर की गली मोहल्ले सफाई के अभाव में जलभराव के साथ ही गंदगी के अंबार लगे हैं। गंदे पानी के भरने एवं गंदगी के कारण आस पास के मकानों, दुकानदारों का दुर्गंध से रहना जीना मुश्किल होकर रह गया है। परेशान लोग अधिकारियों से लगातार सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका। मंगलवार को खेकड़ा नगर के मोहल्ला विजयनगर के परेशान आक्रोशित लोगों ने एकत्र होकर गंदगी, जलभराव के विरोध में प्रदर्शन कर कहा कि अब वह और अधिक उपेक्षा बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि जल्द ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह विरोध में संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना देंगे। इस दौरान राममेहर, अनिल, अजय, बल्लू, सहदेव, बोबी, शाकिर, अनुज, रोहताश, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें