खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे खेकड़ा नगर के कई ई रिक्शा चालक पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सीओ राजीव प्रताप से मिलकर बताया कि पाठशाला बस स्टैंड पर वह अपनी ई रिक्षा चलाना चाहते हैं, लेकिन नगर के कुछ लोग उन्हें पाठशाला बस स्टैंड पर रिक्शा चलाने से मना करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। इससे वह परेशान हैं। उन्होंने सीओ से पाठशाला बस स्टैंड तक ई रिक्शा चलवाने की मांग की। सीओ ने तभी पाठशाला पुलिस चौकी प्रभारी को फोन कर ई रिक्शा चालकों की समस्या हल कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रकाश, अयूब, मोमिन, बब्बास, संजय पांचाल, जाकिर, अख्तर, अमित, गंगाराम, अनुज, नसीबु, सेहनबीर, रामकिशोर, रामधन, इस्माईल, बिल्लू, कुलदीप, चांद, विनोद, हबीब आदि रहे।