खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को नगर के मोहल्ला मुंडाला में गन्ना किसान इकट्ठा हुए। उन्होंने बैठक में कहा कि करीब एक सप्ताह से मिल प्रबंध तंत्र सामान्य की पर्ची नहीं भेज रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उनके खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के कारण वह गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मिल प्रबंधन तंत्र से अविलंब सामान्य की पर्ची भेजने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता ओमपाल सिंह ने की। संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। इसमें सुरेंद्र, विकास, प्रमोद, देवेंद्र, सचिन, नीरज आदि रहे।