फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा को मजबूत बनाने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बहुजन समाज पार्टी की बैठक बृहस्पतिवार को नगर में हुई। इसमें पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील ने की। संचालन डॉ. गोविंद बाबू ने किया। मुख्य अतिथि बाबू चमन ने कहा कि आज जनता बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। महिलाओं व व्यापारियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। किसान और मजदूर भी रोजी-रोटी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और पार्टी से नौजवानों को जोड़ने का संकल्प दिलाया। छह दिसंबर को मंडल कार्यालय पर डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया। इसमेें मंडल जोन इंचार्ज अनिल टांक, विनोद प्रमुख, श्याम, मांगेराम, जहान, इरफान, सुरेंद्र अनिल, मोहित, प्रवीण, सलीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें