फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मामा और भांजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास सोमवार को एक गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा और भांजी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को बिनौली सीएचसी से मेरठ भेजा।
मेरठ के दबथुवा गांव निवासी शाहरुख पुत्र सिराजुद्दीन अपनी भांजी अनुषा पुत्री शमशाद निवासी बड़ागांव को लेकर बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा गांव के पास पेट्रोल पंप से पहले सामने से तीव्र गति से आ रही एसयूवी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ भेजा। इनमें से युवती की हालत चिंताजनक बताई गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि कार सवार भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें