बागपत। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार को गन्ना आयुक्त ने लखनऊ स्थित मुख्यालय संबद्ध कर दिया। जिले के प्रभारी डीसीओ बनाए गए मेरठ के बीज उत्पादन अधिकारी विनीत कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। शनिवार को दोपहर के समय विनीत कुमार जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। निवर्तमान डीसीओ सुशील कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद विनीत कुमार कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की। गौरतलब है कि 22 नवंबर को डीसीओ सुशील कुमार को लखनऊ संबद्ध किया।