बड़ौत (बागपत)। लार्ड महावीर एकेडमी में वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता मेें नेहरू और टैगोर हाउस ने बाजी मारी। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम डांगी और अभिषेक जैन ने किया। जूनियर बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता मेें नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहा। सब-जूनियर वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस तृतीय रहा जबकि सब-जूनियर बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने सम्मानित किया। इसके आयोजन में पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, अनिल चौधरी, अजेंद्र जावला, विजय कुमार, मनीष कश्यप, निखिल जैन, अनुज मान व अभिषेक जैन का योगदान रहा।