राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। कोताना के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर ने राशन की दुकान अपने भाई को ठेके पर दी हुई है। जो राशन वितरित करता है वह कार्ड धारकों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच करता है। समय पर राशन का वितरण भी नहीं करता, जिस कारण कार्डधारक परेशान है। पहले भी उनकी दुकान निरस्त कर दी गयी थी, लेकिन फिर दुकान बहाल हो गयी। कई बार कार्डधारक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर की जांच कराकर दुकान निरस्त कराने की मांग की। इस अवसर पर सोनू कुमार, सागर, सुमित, शावेद, साहिदा, मुन्नी, खिलो, नफीसा, जमीला, मनोरी शामिल रहे।