बड़ौत (बागपत)। विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान व संचालक अंकित पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को विंडसर स्पोर्ट्स द्वारा जेननेक्स्ट पब्लिक स्कूल खेकड़ा में आयोजित ऑल इंडिया स्कूल कबड्डी लीग के ट्रायल में दिल्ली, बागपत, खेकड़ा, गाजियाबाद व लोनी से आए खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। ट्रॉयल मेें हुए मैचों को देखने के लिए भारी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। अंकित पंवार ने बताया कि शुक्रवार से मदर टेरेसा एकेडमी छपरौली रोड पर संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लीग के अंतर्गत ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार शाम से ही अन्य जनपदों व बाहरी राज्यों के खिलाड़ी आने शुरू हो गए हैं। इस लीग की खास बात यह है ट्रायल में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की बोली आईपीएल मैचों की तरह लगेगी।