दोघट (बागपत)।
जहारवीर गोगा मंदिर दोघट में नवमी पर मेले का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। पुजारी रोहताश ने बताया कि बेटे की मन्नत पूर्ण होने पर श्रद्धालु जहारवीर गोगा मंदिर पर छोटे बच्चे के नाम का कुंडारा भरते हैं। इसमें पूड़े, बताशे प्रसाद में रूप में वितरित किए जाते है। जहारवीर गोगा को पूजा अर्चना कर नीला झंडा चढ़ाया जाता है और परिवार में सुख शांति बनी रहे, मन्नतें मांगी जाती है। श्रद्धालु पहले बाबा गोरखनाथ की मूर्ति पर पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद जहारवीर गोगा की पूजा की जाती है। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर चिंटू कुमार, अमित कुमार, नीतू, वीरेंद्र, रोहतास आदि का सहयोग रहा।