बड़ौत (बागपत)।
नेहरू मूर्ति पर खिदमत सोसायटी और बड़ौत नगर पालिका द्वारा लगाए गए केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ शिविर में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाह के साथ ही बड़ौत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों, बड़ौत नगर पालिका के सभासदों, बड़ौत व्यापार संगठन और कई सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने सहयोग किया । शिविर में पहुंचे सीओ रामानंद कुशवाह ने कहा हर व्यक्ति को केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान मालिक ने बताया सहायता शिविर का 31 अगस्त को समापन होगा। इस दौरान डॉ. देवेंद्र पवार, हाजी जमीरूदीन अब्बासी, आरिफ कुरैशी, समीर हसन, सभासद अमित राठी, हरेंद्र मुखिया, योगेश तोमर, गौरव तोमर, जावेद कुरैशी, उस्मान मन्नवर , बिलाल अलवी, अंकुर जैन, स्वपन जैन, सुहैल मालिक, मुन्ना , असलम मिर्जा, आदि रहे।