बड़ौत (बागपत)। अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आचार्य प्रसन्न ऋषि महाराज संसघ, मुनि सुरत्न सागर महाराज और आर्यका प्रत्यक्षमति माता के पावन सानिध्य मेें 14 से 23 सितंबर तक दशलक्षण पर्व मनाया जाएगा। कमेटी के महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व पर प्रतिदिन साय छह बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व गुरु भक्ति का अजितनाथ मंदिर मेें किया जाएगा। 24 सितंबर को विशाल स्वर्ण गजरथ यात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुशिला मैदान पर पहुंचेगी। मेले संयोजकों की भी नियुक्ति कर दी। मेला मंत्री मुकेश जैन, मनोज जैन, मेला संयोजक संजय जैन, संजय जैन बावली वाले व अंकुर जैन रिंकू जैन को बनाया। ब्यूरो