बड़ौत (बागपत)।
क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर डाक कांवड़ के चलते प्रशासन द्वारा बसों पर रोक लगाने के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। बड़ौत-बुढाना मार्ग, बड़ौत-बागपत मार्ग सहित अन्य कई मुख्य मार्गों पर कांवड़ मेले को देखकर जिला प्रशासन ने कई दिन पूर्व बसों के संचालित पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया , ताकि किसी कांवड़ियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। सोमवार को भी इन्हीं मार्गों पर यही स्थिति रही। लोग को मजबूरन दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों मेें सफर करना पड़ा। एआरएम योगेश ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मुख्य रूटों पर बसों का संचालन बंद कर रखा है। आगामी आदेश तक बस संचालन बंद रहेगा।