बिनौली (बागपत)। कांवड़ मेले को शांतिपूर्वक कराने के लिए बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने आरएएफ जवानों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
बिनौली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट व कंपनी कमांडर आरएएफ अमित कुमार के निर्देशन में आरएएफ जवानों ने बरनावा, बिनौली, संतनगर, शेखपुरा, ग्लैहता, पिचोकरा आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कांवड़ मेले को शांतिपूर्वक कराने में सहयोग की अपील की। फ्लैग मार्च में एसएसआई ओंकार सिंह, आनंद प्रकाश, हरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह आदि रहे।