बागपत। विकास भवन के कर्मचारी ने सफाई कर्मी से दफ्तर में ही मालिश कराकर थकान उतारी। एक ग्रामीण ने इसकी वीडियो बना ली है। ग्रामीण का कहना है कि जल्द ही यह वीडियो अधिकारियों को दी जाएगी। बुधवार को एक ग्रामीण विकास भवन में पहुंचा। एक कार्यालय में एक कर्मचारी सफाई कर्मचारी से मालिश करा रहा था। ग्रामीण ने इसकी वीडियो बना ली है। ग्रामीण का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से की जाएगी।