बड़ौत (बागपत)। पिछले कई दिनों से पड़ी रही उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीन दिन पूर्व क्षेत्र व नगर में हल्की बरसात हुई थी। बरसात के खत्म होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा छा जाता है और गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में रहते हैं। आलम यह है यदि किसी को आवश्यक काम से घर से बाहर जाना भी पड़ रहा है तो पूरे शरीर को कपडे़ से ढक कर बाहर निकल रहे हैं। बसों व ट्रेनों में भी गर्मी के चलते यात्रियों का बुरा हाल रहा। अंधाधुध विद्युत कटौती से भी लोगों को गर्मी में राहत नहीं मिली।