फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भोपाल सिंह मेमोरियल कॉलेज, दाहा में चल रहे शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

सोमवार को शिविर में सुबह यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि नारी स्वाभिमान जागने पर सबला बन जाती है। आज के भयावह वाले वातावरण में आत्मरक्षा के साधनों से सज्जित होना जरूरी है। शिविर अध्यक्ष हरपाल आर्य ने कहा कि उत्तम विचारों की स्त्री समाज को सुसंतान देकर उपकृत करती है। मुख्य प्रशिक्षक रामगोपाल आर्य ने जूड़ो-कराटे, छुरी, डंबल, तलवार और सैनिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया। मदन पाल राठी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। जसवीर सिंह राणा ने बताया कि जीवन में उच्च लक्ष्य पाने के लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है। यज्ञ में विनीत राणा और साक्षी राणा यज्ञमान रहे। इसमें सहेंद्र राणा, देवेंद्र आर्य, डॉ. सिंह आर्य, बिजेंद्र राणा, बाबा भोलर, डॉ. जयपाल राणा, मोहन मलिक, नरेंद्र आर्य, नरेंद्र राणा, जितेंद्र आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें