बागपत।
जिला अस्पताल में टीबी से मरीज की मौत हो गई। वह तीन साल से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के आसिक्का गांव निवासी ओमा (60) पुत्र रामदत्त पिछले तीन साल से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। परिजनों ने बताया कि उसका प्राइवेट चिकित्सक से इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को वापस घर से ले गए।