दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सीएचसी को चालू कराने को लेकर चल धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा स्वास्थ्य मंत्री मेरठ में दो दिन तक रहते है, लेकिन धरनास्थल पर लोगों के बीच नहीं पहुंचते है। इससे पता चलता है कि सरकार के मंत्री जनता के प्रति कितने गंभीर हैं। प्रशासन के अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। पिछली साल सीएचसी को जनवरी 2018 तक चालू कराने का आश्वासन एसडीएम ने दिया। इसके बाद भूख हड़ताल तोड़ी, लेकिन आज तक भी सीएचसी चालू ही नहीं हुई। धरने में मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, रमेश भगत, चौधरी हर्षपाल, चौधरी प्रमोद, चौधरी बाबूराम, नितिन राठी, सौरव शाका, इलम सिंह, बीर सिंह, अमित राठी, सोनू, अंकित, अमरजीत आदि रहे। ब्यूरो