दोघट (बागपत)।
दाहा यज्ञशाला में चल रहे बालिका आत्मरक्षा, योग एवं संस्कार शिविर में बालिकाओं को दूसरे दिन जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में प्रशिक्षक कृतिका आर्य ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने शस्त्र का अभ्यास कराया। जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया। युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने पर मनचलों को किस तरह से सबक सिखाया जाए, इसका भी प्रशिक्षण दिया। शिविर अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि शिविर में 177 बालिकाओं को संस्कारवान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। एक संस्कारवान बेटी दो घरों का नाम रोशन करती है। शिविर में सोमपाल, जसवीर राणा, राजपाल, नीरज, राम गोपाल आर्य आदि का सहयोग रहा।