छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के बदरखा गांव के पास हुए स्वीकृत पट्टी पर किया जा रहा रेत खनन शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है । भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम बड़ौत को दिए ज्ञापन में कहा कि नियम के विरुद्ध हो रहा यह खनन कभी भी मुसीबत का सबब बन सकता है। यमुना नदी में कटान की स्थिति पहले से और अधिक खतरनाक हो सकती है। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा रेत खनन के लिए जो पट्टा स्वीकृत किया है, उससे एक किलोमीटर दूर तक खनन किया जा रहा है। अनुमति लिए बगैर कृषि भूमि के बीच में कई स्थानों पर अवैध रूप से किया जा रहा है। खनन शासन द्वारा स्वीकृत मात्रा से कई गुना हो चुका है। रात्रि में भी धड़ल्ले से चल रहा है, जबकि शासन के निर्देश हैं कि रात्रि में रेत खनन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि 30 मई तक समस्या का समाधान नहीं होता तो भाकियू आंदोलन करेगी और अपने स्तर पर ओवरलोड वाहनों को बंद करा देगी।