बागपत। छपरौली ब्लॉक स्थित हलालपुर गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय है, जिसमें दीवारें छोटी होने के कारण छुट्टी के बाद असामाजिक तत्व स्कूल में घुस जाते हैं। स्कूल में चोरी का खतरा हर समय रहता है। आवारा पशु भी पढ़ाई के समय घुस जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। प्रधानाध्यापिका विनीता, प्रवेश, मोहित ने गांव के प्रधान और बेसिक शिक्षा अधिकारी पत्र के माध्यम से दीवारों को ऊंचा कराने, इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग की।