अर्थ वेद पारायण यज्ञ पांच से
बिनौली (बागपत)। चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना गुलियान में छह दिवसीय अर्थ वेद पारायण यज्ञ पांच मई से होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर 10 मई को वर्तमान परिवेश में चौधरी चरण सिंह की नीतियां विषय पर विचार गोष्ठी होगी। यह जानकारी मंच संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने दी।