फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया । इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से झूठे वायदे कर उन्हें बहका रही है। अब जनता भी भाजपा सरकार का असली चेहरा पहचान चुकी है। आए दिन प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार, अपहरण, लूट डकैती की घटनाएं हो रही हैं। जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। कांग्रेस ही महिलाओं व अन्य वर्गों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। बैठक में दीपक शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दीपक, अमित दीक्षित, डॉ. महेश पंवार, शराफत अली, अशोक, पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा, मुकेश उपाध्याय, देवेश मोहन, रमेश शर्मा, अतुल शर्मा, योगेश सोती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें