फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी बिनौली के चिकित्सकों की टीम ने पूर्व माध्यम विद्यालय इदरीशपुर में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। परीक्षण में आंख, दांत, त्वचा, वजन, लंबाई आदि की जांच की गई। चिकित्सकों ने बच्चों और अभिभावकों को शौच के बाद एवं खाने से पहले साबुन से हाथ की धुलाई, नाखूनों की सफाई, शरीर के विभिन्न अंगों की सफाई के विषय में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक विकास मलिक ने अपने घरों के आसपास की सफाई, स्वच्छ जल एवं पर्यावरण की स्वच्छता के लिए जागरूक किया। चिकित्साधिकारी डॉ. गुफरान, फार्मेसिस्ट रोहित शर्मा ने बच्चों की जांच की। इस मौके पर अक्षय कुमार, अवधेश कुमार, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राम कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें