अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीराम कथा का बुधवार को पांच कुंडीय यज्ञ के साथ समापन किया । शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से यज्ञ हुआ। इस दौरान उदयभान ने यज्ञ की महिमा को बताई। उन्होंने कहा नित्य हवन करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। कथा वाचक पं. राकेश उपाध्याय ने कहा कि रामराज का मतलब है घर में सुख शांति की स्थापना होना। समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा, पूर्व चेयरमैन शकुंतला शर्मा, दिनेश वर्मा, मुकेश वर्मा, सुभाष सक्सेना, राधेश्याम गर्ग, राम कुमार, नरेश गुप्ता, सचिन कुमार, राजू, बबलू, दीपक गोयल, श्रीयांश जैन, राधेश्याम, संदीप, बिट्टू का सहयोग रहा।