फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की बेटी ने पास की गेट परीक्षा, हर्ष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील परिसर में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अधिवक्ता की बेटी के गेट की परीक्षा पास करने पर हर्ष जताया।
अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता सत्यपाल पंवार ने कहा कि आज बेटियां लड़कों से आगे निकलकर परिजनों का नाम रोशन कर रही है। हमें बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि तीन फरवरी को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईआईटी गुवाहटी द्वारा देशभर में ग्रेजुएट एप्टीदयूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट का आयोजन किया । इसमें बड़ौत तहसील के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह की पुत्री मनीषा शर्मा ने ऑल इंडिया में 1915 रैंक हासिल कर परीक्षा पास की। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मनीषा ने कक्षा छह से 12 नवोदय विद्यालय सरफाबाद से की। बीएससी पीसीएम कालंदी देवी कॉलेज बड़ौत व एमएससी विवि से की। हर्ष जताने वालों में आनंद पाल, रोहित, सत्यपाल, धर्मवीर सिंह तोमर, मदन, अमित, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें