फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने बनाई वार्ड में स्वच्छता कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत ने कस्बे में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता कमेठी का गठन किया है, जो मोहल्ले में सफाई के लिए लोगों को जागरूक करेगी। अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश और वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने कस्बे में साफ-सफाई के लिए पहल की है। सभी 11 वार्ड में स्वच्छ कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सभासद से लेकर अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है। कमेटी को जिम्मेदारी दी गई है अपने वार्ड में प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के लिए जागरूक करे। गंदगी से होने वाली हानियों को बताया जाएगा। ईओ सूर्यप्रकाश ने बताया कि स्वच्छ वातावरण के लिए साफ-सफाई जरूरी है। गर्मी के मौसम में मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है। अपने आस-पास गंदा पानी एकत्र न होने दें। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के बाहर सफाई जरूर करे। इससे कस्बा स्वच्छ हो जाएगा। पुलकित गोयल, मनोज, अरविंद शर्मा, संदीप कुमार, मुरसलीम, सहदेव शर्मा और कस्बे के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें