फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान पेपर देखकर खिले छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय से संबद्ध श्री आशाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित परीक्षा के पहले दिन बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का फाउंडेशन का पेपर था। आसान पेपर देखकर छात्राओं के चेहरे खिल गए और उन्होंने कहा कि उनका पेपर अच्छा हुआ है उनके अधिकतम अंक आएंगे। व्यक्तिगत छात्राओं ने इसी कॉलेज से विवि का फॉर्म भरा था और यहीं पर परीक्षा का केंद्र रहा। इससे छात्राओं में खुशी की लहर है कि उन्हें दूर किसी सेंटर पर न जाकर इसी कॉलेज में की परीक्षा की अनुमति मिल गई। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुमन, प्रियंका, कुसुम, शालिनी, मानसी आदि ने पेपर के बाद बताया कि उनका पेपर आसान था, इसलिए अधिकतम अंक आएंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता जैन ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 82 में से 81 छात्रा ने फाउंडेशन कोर्स पेपर की परीक्षा दी। जबकि एक छात्रा ने परीक्षा छोड़। बीए प्रथम वर्ष व्यक्तिगत में कुल 95 छात्राएं पंजीकृत थी, इनमें से तीन अनुपस्थित रही और 92 ने फाउंडेशन की परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों पारी में चार ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें