फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गांव में सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड पर गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। नया गांव हमीदाबाद के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर गांव में सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा प्रशासन के समक्ष वह पहले कई बार अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिवक्ता पवन तिवारी ने बताया कि बागपत से लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी तक मेरठ मार्ग की हालत नाजुक हैं। कुछ ही किमी के टुकड़े में सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। वाहनों का यहां से निकलना भी मुश्किल है। आए दिन वाहन पलटते हैं, कई लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन से कई बार यहां पर सड़क के निर्माण और गड्ढे भरवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें