बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार से दो टीमों के बीच पांच मैचो की सीरिज शुरू हुई। एसपीआरसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 209 रन बनाए। जिसमें सुशांत ने शतक लगाते हुए 112 रन बनाए। इसके अलावा मुकुल ने 30 और ओम शुक्ला ने 20 रन बनाए। एनएस एकेडमी की ओर से अश्वनी ने पांच, अनिरूद्ध और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एनएस की टीम ने निर्धारित ओवर में 209 बना दिए, जिस कारण पहला मैच टाई हो गया। विनायक ने 57, देव पूनिया ने 55 रन बनाए। एसपीआरसी की और से सुशांत ने तीन विकेट, मुकुल और गौरव ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सुशांत को दिया गया। भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप ढाका, ब्रजपाल चौधरी, शहनवाज मौजूद रहे।