दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में गन्ना समस्या को लेकर किसानों की बैठक हुई। इसमें शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भैंसाना और किनौली चीनी मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। इससे किसान आर्थिक तंग झेल रहा है। सरकार ने 14 दिन में गन्ना भुगतान कराने का वादा किया, सरकार का वादा भी झूठा निकला। बकाया गन्ने का भुगतान अविलंब कराया जाए। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां कम भेजी जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। सीजन भी खत्म होता जा रहा है। विक्रम राणा के आवास पर आयोजित बैठक में चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन शुरू करेंगे। इसमें हरपाल आर्य, मांगेराम आर्य, तेजपाल, पिंटू, ओमपाल सिंह, सुलतान सिंह, महक सिंह आदि रहे।