फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय महिला ग्राम प्रधान प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर चल रहे क्षमता संवर्धन विषयक प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ आचार्य डॉ. सौरभ राजपूत, डॉ. प्रेम कुमार ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण में संस्थान के आचार्य डॉ. सौरभ राजपूत ने पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए शासन से जुड़ी प्रतिक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी, भूमिका एवं जिम्मेदारी को देखते हुए महिलाओं को सशक्तिकरण पर बल दिया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि शासन की मंशा महिला ग्राम प्रधानों को आत्मनिर्भर व उनके अधिकारियों की जानकारी देना है। सीडीपीओ सारधा ने महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्य की जानकारी दी। प्रशिक्षण में राजकुमारी, रीना, मंजू, सुशीला, अंजू देवी, प्रभा, उषा, अलका आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें