फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रोग से फसल बचाव की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के मुकंदपुर गांव में सहायक कृषि अधिकारी महेश खोखर ने फील्ड डे के अवसर पर किसानों को सरसों की फसल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल की कटाई उस समय करनी चाहिए जब वह 75 फीसदी पक जाए। ज्यादा पकने पर बाली झड़ने की समस्या आ जाती है इससे पैदावार पर बुरा असर पड़ता है। सुंडी अथवा माहू रोग लग जाता है, जिसके लिए किसानों को मैलाथियान डस्ट का बुरकाव करना चाहिए। गेहूं के लिए भी खरपतवार नियंत्रण हेतु सल्फो सल्फ्यूरान और मेट सल्फ्यूरान की दवाई का छिड़काव करने से लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा कृषि रक्षा पर्यवेक्षक धीरज सिंह ने भी किसानों के उत्पादकता बढ़ाने के टिप्स दिए। इसमें इंद्रपाल, महिपाल, राजेंद्र, देवराज, ओमबीर, सौदान और सुल्तान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें