चांदीनगर (बागपत)। गोठरा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड टीचर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया। खेकड़ा क्षेत्र के गोठरा गांव निवासी रामफल (70) रिटायर्ड टीचर थे। शुक्रवार सुबह घर से घेर में जा रहे थे। गांव के पास ही रेलवे लाइन गुजर रही है। रामफल उसके पास से ही गुजर रहे थे, तभी शामली की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। परिजन शव को लेकर घर पर चले गए। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।