जलनिकासी के लिए प्रदर्शन किया
चांदीनगर (बागपत)।
डगरपुर गांव में जलभराव को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। गांव में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। इसके चलते रविवार को समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा तीन साल से जलनिकासी को लेकर आला अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई । उन्होंने कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी और डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें हरिशंकर शर्मा, श्रीनिवास, सोनू, सतीश, मनु पाल, मनोज बंसल, राज शर्मा, अजब सिंह मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पूनम ने बताया कि तालाब के पानी की निकासी और सफाई के लिए कई बार आला अधिकारों को अवगत कराया है। बजट के मिलते ही काम शुरू होगा।