बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा लीगल सेल बागपत ने कानूनी सहायता केंद्र का आयोजन किया । इसमें महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता दी।
सांसद प्रशासनिक प्रतिनिधि भास्कर दत्त शर्मा ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबधित अधिकारियों से अविलंब शिकायतों का निस्तारण शीघ्र से शीघ्र कराने के निर्देश दिए। शिविर में सविता गर्ग, इंदु देवी, राजेश देवी, पूजा, ममता देवी, संतोष पांचाल ने शिविर में समस्याएं बताई। भास्कर दत्त शर्मा ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के निर्देश पर शिविर लगाया गया। केंद्र में राकेश पांचाल, अमित वशिष्ठ, वंश तोमर, दीपक शर्मा, मदन तेजान, सुनील शर्मा, धनवीर शर्मा, रणवीर सिंह आदि रहे।