बागपत। त्योहारों के चलते बैंकों की चार दिन की छुट्टी रहेगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक बंद होने के कारण एटीएम ही लोगों के पास नकदी का सहारा होगा, लेकिन जिले के अधिकतर एटीएम आए दिन खराब रहते हैं। इससे परेशानी हो सकती है। त्योहारों के चलते बैंक चार दिन बंद रहेंगे। 29 सितंबर को रामनवमी, 30 सितंबर को दशहरा, एक अक्तूबर को रविवार एवं मोहर्रम और दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। इसके चलते चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बागपत और बड़ौत के अधिकतर एटीएम लोगों के लिए आए दिन परेशानी बने रहते हैं।