बिनौली (बागपत)।
क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश न होने के विरोध में बुधवार को खातेदारों ने बिनौली के एटीएम पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के बरनावा, बिनौली, जौहड़ी, फतेहपुर पुट्ठी गांव में स्थित एसबीआई सिंडिकेट, ओबीसी, पीएनबी , केनरा आदि बैंकों की शाखाओं पर एटीएम लगे हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर एटीएम पर कभी कैश नहीं रहता। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राहकों से समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में मोनू राणा, शिव राजपूत, विशेष तोमर, मास्टर संदीप, सौरभ जैन, प्रवेंद्र, रजत शामिल रहे।