बागपत। गणपति महोत्सव में प्रथम पूजनीय गणपति की पूजा अर्चना की। इस मौके पर शहर में आयोजित जागरण में श्रद्धालु भजनों पर झूमे।
शहर के बड़ा बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में भक्तों ने पूजा अर्चना की। यहां प्रथम पूजनीय गणपति भगवान की जयकार की । एक से बढ़कर एक झांकी निकाली। श्रद्धालु भजनों पर देर रात तक झूमते रहे। दिल्ली से पहुंचे कलाकार श्रीकांत दीक्षित ने झांकियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान नीरज चौहान, विवेक गोयल, प्रदीप वर्मा, विक्रम वर्मा, अरुण मराठा, अंकुर वर्मा, कमल वर्मा, संजय वर्मा आदि रहे। सिसाना रोड पर शिव भूमिया मंदिर परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव में गणपति का पूजन किया । देर रात तक यहां भी भजन प्रस्तुत किए। इसमे ब्रजमोहन भारद्वाज, विनोद, अंकुर, शिवम, नगेश, विक्रांत, ओमपाल, शिवकुमार, जितेंद्र आदि रहे।