बागपत। किसान अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में एडीएम को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के संयोजक नरेंद्र सिंह राणा ने बताया अलग-अलग बैंकों से लिया गया एक लाख तक का कर्ज माफ होना चाहिए। छोटे कर्मचारी से उच्च स्तर और विधायक से लेकर राष्ट्रपति तक गाय पालना अनिवार्य किया जाना चाहिए। चौधरी चरण सिंह नहर परियोजना निर्माण पूरा कर देवबंद लिंक न हर से 30 प्रतिशत पानी नियमित प्रत्येक शाखा को दिलाए, प्रत्येक जन को शुद्ध पानी की व्यवस्था, किसान की वार्षिक आए सांसद के एक माह के वेतन के भत्ते के बराबर कराया जाना चाहिए।