सत्य बोलने से ही खुश होते हैं परमात्मा : राधा देवी
बागपत। कथा वाचक बाल साध्वी राधा देवी ने श्रद्धालुओं को सत्य के विषय में बताया। कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
सोमवार को बाल साध्वी ने कहा भगवान बड़े ही दयालु और कृपालु होते है, जो इनकी शरण में जाता है, उनका निश्चित ही उद्धार होता है। जिस प्रकार माता अपने शिशु की देखभाल करती है, उसी प्रकार परमात्मा भी अपने भक्तों से प्यार करते हैं। उन्होंने भक्तों का उद्धार करते हैं। ऐसे परमपिता परमात्मा को कदापि नहीं भूलना चाहिए। सत्य वचन बोलकर परमात्मा को प्रसन्न किया जा सकता है, क्योंकि सत्य ही परमात्मा का वास्तविक स्वरूप है, यदि तुम अपना कल्याण चाहते हैं तो सत्य को धारण करके धर्म में कार्य करते रहे। इसमें भूपेंद्र शर्मा, दुर्गेश कौशिक, संजय गौतम, राज नारायण पांडे, राजपाल शर्मा, लालदास, गोपाल दास, राजकुमार शास्त्री मौजूद रहे।