फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओ को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय आईटीआई में रविवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदर्शनी कार आयोजन किया। इसका शुभारंभ सीडीओ चांदनी सिंह ने किया। सीडीओ ने कहा आज के युवा ही राष्ट्र का अग्रिम भविष्य है। जो अपनी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने छात्र और छात्राओं से अपनी प्रतिभा के द्वारा आगे बढ़ने का आह्वान किया। छात्र और छात्राओं द्वारा बनाए प्रोजेक्ट में ंरोबोटिक टैंक सर्वाधिक सराहे गए और छात्र और छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, अनुदेशक मैनुदीन अंसारी, हनीफ सैफी, सौरभ यादव, शिवकुमार, सोनू, वैभव सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें