बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 15 पदों पर सोमवार को 42 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। जिसमें एक नामांकन पत्र निरस्त होने से 41 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। उधर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर तीन-तीन तो महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी एक दूसरे को टक्कर देंगे।
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शर्मा, नीरज सिंह, विजयपाल सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार तोमर, नरेश कुमार, रमाकांत शर्मा ने नामांकन पत्र जमा किए। इनके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, जोगेंद्र सिंह, पवन कुमार, महामंत्री पद पर अरविंद चाौधरी, कल्याण सिंह, कांता पंवार, रामदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार यादव, संजीव कुमार, शौकीन मलिक ने नामांकन किया।
संयुक्त मंत्री पद पर अश्वनी कुमार, ब्रजपाल, विनेश कुमार तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अभिषेक शर्मा, गुलाब सिंह तोमर, राजीव कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर नफीश अहमद, सरफराज अहमद, विरेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री सामाजिक पद पर कुशलपाल सिंह, नवोदिता, विक्रांत दुहूण, वरिष्ठ सदस्य पद पर धर्मपाल कौशिक, महेश रंगा, प्रमोद कुमार, रवि शेखर, संजय सिंह, सत्यप्रिय तोमर, विरेंद्र कुमार कश्यप, कनिष्ठ सदस्य पद पर आयुष गुप्ता, आबिद, अंकुर वर्मा, दीपक कुमार, नर्गिस प्रवीन सिद्दीकी, नितेश कुमार, सुनील कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में सरफराज अहमद का निरस्त कर दिया गया।
-
नामांकन होते ही बांटी मिठाई
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन पत्र जमा होते ही मिठाईयां बांटी गई। इसके अलावा प्रत्याशियों ने चैंबरों पर जाकर चुनाव प्रचार कर वोट भी मांगे।