फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल से 400 शिक्षकों को पदोन्नति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2016 के बाद शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। वरिष्ठता सूची जारी न होने के कारण शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ भी नहीं मिल रहा है। जिस कारण जिले के 400 शिक्षक छह साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक, 136 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हैं और 2500 शिक्षक नियुक्त हैं। इनमें वर्ष 2009 से पहले भर्ती होने वाले करीब 400 शिक्षक हैं। इनकी छह साल से पदोन्नति नहीं हुई है। विद्यालयों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने के लिए शिक्षक संघ जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मांग कर चुका है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
--
अब कुछ उम्मीद, परिणाम का इंतजार
अब शासन ने शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार करने के लिए कहा है, जिससे शिक्षकों में पदोन्नति होने की उम्मीद जगी है। इसलिए ही शिक्षक जल्द से जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। उसके बाद से छह साल बीतने के बाद भी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया नहीं हुई है। - राकेश यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
- शासन ने जिन विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक हैं, उनका दूसरे विद्यालयों में समायोजन के निर्देश जारी किए हैं। जिससे शिक्षकों की पदोन्नति की आस जगी है, लेकिन कई बार पहले भी उम्मीद टूट चुकी है। - राजकुमार शर्मा, जिलामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ
- कई बार मांग करने के बाद भी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार नहीं कराई गई है। पदोन्नति न मिलने से शिक्षकों को पदोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। - विकास मलिक, जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ
- शिक्षकों की पदोन्नति न होने के कारण विद्यालयों में शिक्षक और छात्र अनुपात बिगड़ गया है। पदोन्नति के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है। - प्रदीप शर्मा, पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ
कोट...
शिक्षकों की पदोन्नति न होने के कारण अधिकांश उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्त पड़े हैं। विद्यालयों का कार्यभार प्रभारी प्रधानाचार्य संभाल रहे हैं। - लोकेश शर्मा, बिनौली ब्लॉक मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें