खेकड़ा। गांव मुबारिकपुर में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर 150 ग्रामीणों के सैंपल लिए। 10 परिवारों के 40 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन कराया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि ग्राम प्रधान को मरीजों के क्षेत्रों को सील कराने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को फिर नगर स्थित अस्थाई जेल में एक बंदी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्थाई जेल से 50 से अधिक बंदियों के सैंपल लिए है। अस्थाई व जिला जेल को सैनिटाइज कराया गया है।