फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर महिलाओं से 38 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली।। कस्बे में लोन दिलाने के नाम पर 38 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ठगी का शिकार हुई महिला कृष्णा, शालू, रचना, गीता, रीता, गोरी, रीना, ममता, सरिता, कविता, बबीता, रजनी, बृजेश व कोमल का कहना था कि 3 अगस्त को एक व्यक्ति उनके पास आया। उस व्यक्ति ने बताया कि वह हैदराबाद की एक प्राईवेट कंपनी से आया है। उसने उन्हें दो हजार रुपये जमा कर 40 हजार रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। मंगलवार को वह व्यक्ति उनके पास पहुंचा और 19 महिलाओं से उनके आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो फोटो और दो-दो हजार रुपये लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद युवक ने एक महिला को लिफाफा देकर उसकी फोटो ली ओर चला गया। महिला को लिफाफे में बच्चों के खेलने वाले पांच सौ व दो हजार के नकली नोट मिले। फोन मिलाने पर ठगी करने वाले युवक का फोन स्विच ऑफ मिला। पीड़ित महिलाओं ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें