फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टीबी मुक्त 38 ग्राम पंचायतों को सम्मान चिह्न देकर किया सम्मानित

Thu, 03 Oct 2024 05:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मान समारोह हुआ। इसमें जिले की 38 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं साफ बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। डीएम ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में सफाई अभियान चलाने और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने का आह्वान किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 34 अन्य ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का प्लान तैयार किया गया है। विभाग की टीम नियमित गांवों में निगरानी कर रही है। अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रॉबिन, सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत मौजूद रहे।
-
इन ग्राम पंचायतों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में बिहारीपुर, खेड़की, संतोषपुर, सूजारा, अहमदपुर गठिना, कर्मअलीपुर गढ़ी, नंगला जाफराबाद, खड़खड़ी, फतेहपुर चक, चौबली, अंगदपुर, सुल्तानपुर हटाना, आरिफपुर खेड़ी, माखर, चंदयान, दादरी, माल माजरा, नंगला रवा, कान्हड़, नंगला कनवाडा, धनौरा टीकरी, बंदपुर, निरोजपुर, सैदपुर, महरमपुर, मंसूरपुर, फुलेरा, खैला, घटोली, हरियाखेड़ा, सिखैड़ा, मुकुंदपुर, मतानतनगर, शाहजहांपुर, पुठड़, हेवा, सिलाना, चांदनहेड़ी के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें