फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धार्मिक स्थलों से 38 लाउडस्पीकर उतरवाए, 83 को चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लगे 38 लाउडस्पीकर उतरवाए। इसके अलावा अनुमति लेकर लगाए गए लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने के लिए 83 से ज्यादा को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

शासन ने धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकर उतारने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए तो जिलेभर में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकर उतारने के लिए अभियान चलाया। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि 38 जगहों से लाउडस्पीकर उतरवाकर संबंधित थानों में रखवाया गया है, जिनको जरूरत पड़ने पर शिक्षण संस्थानों में दिया जाएगा। इसके अलावा 83 से ज्यादा धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने के लिए चेतावनी जारी की गई है।
एएसपी ने बताया कि जिन जगहों पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाए गए है, उन सभी जगह से उनको उतरवाया जाएगा। अगर वह दोबारा से लाउडस्पीकर लगाते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी और वह अनुमति लेने के बाद ही लाउडस्पीकर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें